फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में आधी रात को घर में घुसी से सेही... परिवार की उड़ी नींद

लखीमपुर शहर के मोहल्ला जयदेव नगर में एक घर के भीतर वन्यजीव सेही घुसने से हड़कंप मच गया। घटना बृहस्पतिवार रात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जयदेव नगर स्थित वाई.डी. कॉलेज के पास बीती रात एक घर में दुर्लभ वन्यजीव सेही घुस आया, जिसको देखकर घरवालों में हड़कंप मच गया। गृह स्वामी विपिन सिंह ने बताया कि रात में किसी हलचल का अंदेशा हुआ, देखा तो सेही जानवर दरवाजे पर ठक ठककर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। सेही अपने तीखे कांटों के कारण पहचान में आता है और सामान्यतः शांत स्वभाव का होता है,लेकिन खतरा महसूस होने पर बचाव में प्रतिक्रिया करता है। रिहायशी इलाके में वन्यजीव की आवाजाही को लेकर मोहल्ले के लोगों में चिंता है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें