लखीमपुर खीरी जिले में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। समितियों पर मारामारी की नौबत बन रही है। शंकरपुर समिति में खाद का वितरण बंद होने से परेशान किसानों ने बुधवार को सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। सिपाहियों ने एक युवक को डंडों से पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर को जांच सौंपी गई है।