लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहरवासी जमकर थिरके, अपनी मित्र मंडली और कपल ग्रुप्स ने डांडिया नृत्य में धमाल मचा दिया। शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर शाम का आयोजन रविवार को दि लैगेसी लॉन में किया गया। दुर्गा पूजा से शुरू हुए कार्यक्रम में गरबा और डांडिया की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। खास आकर्षण नोएडा का प्रसिद्ध ‘शोर बैंड’ रहा जिसने अपने विशेष अंदाज से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।