फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले से लोगों में उबाल, लखीमपुर में फूंका आतंकवाद का पुतला

कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद लोगों में आक्रोश है। लखीमपुर खीरी में तमाम संगठनों ने बुधवार को कलक्ट्रेट गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले आचार्य संजय मिश्रा की अगुवाई में नौरंगाबाद में बैठक हुई। जिसमें आतंकी हमले की निंदा की गई। बैठक के बाद लोगों ने कलक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंका। ब्रजेश मिश्र ने कहा कि आतंकवाद को कुचलने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए। आचार्य संजय मिश्रा ने केंद्र सरकार से तत्काल आतंकी पाकिस्तान पर हमला करके आतंकी अड्डे समाप्त करने की मांग की और कहा कि आतंकी हथियार लेकर कैसे घुसे इसकी भी जांच हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें