लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी एस. किरण ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल देखे। उसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नीलकंठ मैदान में जिला, तहसीलदार प्रशासन, नगर पालिका परिषद, वॉलंटियर्स, आपदा मित्रों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कमिश्नर को गोला के सावन मेला को राजकीय मेला घोषित कराने में प्रयास करने का आग्रह किया।