लखीमपुर खीरी में फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण शहर की सड़कें संकरी होकर गलियां बन गई हैं। नगर की सभी सड़कों के फुटपाथ पर अतिक्रमण है। कहीं पर फुटपाथ का प्रयोग पार्किंग के रूप में किया जा रहा है तो कहीं पर कारोबार के रूप में। कुछ व्यापारी दुकान के सामने ठेले लगवाकर उनसे रुपये भी वसूलते हैं। कचहरी मार्ग इलाहाबाद बैंक के आसपास वाहनों का जमावड़ा, अतिक्रमण के अलावा सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत होने के कारण जाम लग रहा है। संकटा देवी मार्ग, बस स्टेशन मार्ग, अस्पताल रोड, मेला रोड, मेन रोड पर दुकानों के आगे ठेले खोमचे लगवाए जा रहे हैं, जिनसे प्रतिदिन खुद दुकानदार 300, 500, 600 रूपये प्रतिदिन की वसूली करते हैं। इस वजह से लोगों को जाम में फंसना पड़ता है।