लखीमपुर खीरी में ईद उल अजहा की नमाज जिलेभर में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शनिवार सुबह नमाज के तय वक्त से पहले ही मस्जिदों और ईदगाहों में लोग जुटने लगे। नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन व भाईचारे की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।