लखीमपुर खीरी के महेवागंज स्थित पौराणिक लिलौटी नाथ मंदिर परिसर में दूसरे समुदाय के लोगों के दुकान लगाने का आरोप लगाकर करणी सेना और बजरंग दल के लोगों ने विरोध किया। सोमवार को मंदिर पहुंचे इन लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। यह देख मंदिर महंत ने कुछ देर के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए। मंदिर के महंत मुन्ना गिरी, पंकज, राहुल, मनोहर गिरी ने हिंदू संगठनों के लोगों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। तहसील अधिकारियों और पुलिस ने मामले को शांत कराया।