फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के मुरगहा गांव में छोटू की पत्नी माधुरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर माधुरी को पीटकर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत के हीरपुर निवासी बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी माधुरी का विवाह पांच वर्ष पूर्व मुरगहा निवासी छोटू से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बाइक और 40 हजार रुपये की मांग को लेकर माधुरी को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे 13 अप्रैल को भी पीटा गया था, जिसके बाद 18 अप्रैल को थाने में समझौता हुआ। मायके वालों का आरोप है कि 15 जून की दोपहर रवि, सुमन, रामू और दुगुनी देवी समेत अन्य ने माधुरी को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जहर दे दिया। इससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ननिहाल कोठिया पहुंचने पर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार पंकज के अनुसार, तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें