लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में शारदानगर बैराज के किनारे बाइक खड़ी कर खीरी टाउन निवासी युवक प्रिंस जोशी नदी में कूद गया। जानकारी मिलने पर शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उसकी बाइक खड़ी मिली, जिसकी डिग्री खुली थी। उसमें सुसाइड नोट रखा मिला, जिसमें एक युवती और उसके परिवार पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं उसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।