लखीमपुर खीरी में एलपीजी सिलिंडरों के संकट का असर अब शादी की दावतों पर दिखाई देने लगा है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर न मिलने से आयोजक अब खाने-पीने के आइटम कम करने लगे हैं। नाश्ते में फिंगर चिप्स, चाउमीन, डोसा, पकौड़ी आदि कम कर दिए गए हैं। ब्रेड पकौड़ा व एक दो और व्यंजन ही परोसे जा रहे हैं। मिठाइयों में भी कई आइटम कम कर दिए गए हैं। अभी तक लोग रसगुल्ला, केसर दूध, इमरती आदि बनवाते थे, लेकिन अब एक ही आइटम बनवाने को मजबूर हैं। वही फास्ट फूड भी लगभग महंगा हो गया है।