लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित जहानपुर चौराहे के पास शनिवार की देर रात दो बाइकें टकरा गईं। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि हादसे में जीजा-साले सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक कुमार (24) पुत्र रामनरेश अपने बहनोई अवधेश कुमार (32) निवासी धिम्मापुर चौकी रेहरिया थाना मोहम्मदी के साथ रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस आते समय जहानपुर के पास सामने आई रही तेज रफ्तार से बाइक टकरा गई थी। हादसे में अखिलेश मंडल (19) दुलाक निवासी कृष्णा नगर कालोनी थाना पढ़ुआ भी घायल हुआ था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।