लखीमपुर खीरी जिले में सियार के हमले का मामला सामने आया है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम रहे धर्मेश सिंह (33) और इंद्रजीत सिंह पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों चाचा-भतीजे हैं। घायल निजी वाहन से मितौली सीएचसी पहुंचे, जहां अपना उपचार कराया।