फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी, पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन थमा

लखीमपुर खीरी जिले में बारिश के बीच अब बाढ़ से स्थिति बिगड़ने लगी है। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से पलिया कस्बे में आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी पलिया- भीरा मार्ग पर बह रहा है। एक से डेढ़ फिट पानी चलने से इस मार्ग पर आवागमन थम गया है। पुलिस ने भी एडवायजरी जारी की है। उधर बिजुआ और फूलबेहड़ इलाके में शारदा नदी के किनारे वाले गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। मोहाना और घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। नदियों का पानी कई गांवों तक पहुंच गया है। प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें