लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से छुट्टा पशुओं को डीसीएम से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना गोरक्षकों ने खमरिया पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दरिगापुर गांव में डीसीएम को पकड़ लिया। इस दौरान दो तस्कर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीएम में 22 पशु लदे हुए थे।