लखीमपुर खीरी के ईसानगर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में चौकीदार का काम करने वाले बदलू गौतम निवासी मोहम्मदापुर की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक के बेटे प्रमोद ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि उसके पिता चार-पांच साल से चौकीदारी कर रहे थे। रात में किसी ने उनकी हत्या कर दी। शरीर पर चोट के निशान हैं। खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूसेपुर गांव के पास का मामला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।