लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ के बाद अब बीमारियां पैर पसारने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के गांव भावदा ग्रांट में प्रमोद कुमार की पुत्री स्वाती (14) और पुत्र उत्कर्ष (12) की बीमारी से मौत हो गई। एक ही दिन में दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे बच्ची भी बीमार हैं। परिजनों ने मौत का कारण बुखार बताया गया है। इसी गांव में 15 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं।