लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों का कटान जारी है। माथुरपुर सुजानपुर गांव को बचाने के लिए बनी पांच करोड़ की परियोजना घाघरा नदी ने निगल ली। कटान से फसलों सहित कई बीघा जमीन नदी में समा गई। नदी ने माथुरपुर गांव निवासी श्रीराम, कल्लू, जयराम, प्यारे लाल परसादी, समलू, रामप्रसाद सहित करीब 20 घरों को अपनी जद में ले लिया है। इससे भयभीत ग्रामीणों ने अपने घरों पर तोड़कर पलायन शुरू कर दिया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि निगरानी के लिए नायब तहसीलदार सहित हल्का लेखपाल को लगाया गया है। बचाव कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।