लखीमपुर खीरी के धौरहरा में हिंदू सम्मेलन निमित्त नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद श्रीराम वाटिका धाम में हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बीच धर्म ध्वजा स्थापित की गई। धौरहरा के श्री राम वाटिका धाम में होने वाले आगामी 10 जनवरी को हिंदू महा सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित हिंदू संगठनों की ओर से धौरहरा कस्बे के श्री राम नवमी मंदिर से महिला शाखा की 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होकर कस्बे के प्रसिद्ध श्री राम वाटिका धाम पहुंची, जहां हिंदू सम्मेलन निमित्त भूमि पूजन हवन के बाद धर्म ध्वजा प्रतिष्ठित की गई। कार्यक्रम संयोजक विपिन पांडेय, राजहंस मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि आगामी 10 जनवरी को विशाल हिंदू सभा का आयोजन श्री राम वाटिका धाम में होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम सिप्पू, डॉक्टर मुकेश गुप्ता,रामनरेश साहू, आनंद शुक्ला, अजीत शुक्ला, रमेश रस्तोगी, प्रमोद तिवारी नगर संचालक आदि मौजूद रहे।