फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: उज्जैन गया व्यापारी का परिवार, बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी चोरी

लखीमपुर खीरी के पलिया में दुधवा मार्ग स्थित एक व्यापारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि व्यापारी पूरे परिवार के साथ दर्शन करने उज्जैन गए थे। चोरों ने उनके घर से सोने, चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। आसपास के लोगों ने करीब 50 लाख से अधिक माल के चोरी होने की बात कही है। चोरी व्यापारी रामचंद्र गुप्ता के घर हुई है। जिनका कबाड़ का व्यापार है। ये चंदन चौकी में भी कबाड़ का बड़े स्तर पर काम करते हैं। सूचना पर पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दुधवा मार्ग पर ही सड़क किनारे बने घर में चोरी के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें