लखीमपुर जिले के बिजुआ क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष कुमार का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में दिख रहे हैं। डॉक्टर को शराब का नशा इतना ज्यादा हो गया कि वह अस्पताल में अपने कमरे के बाहर अर्ध नग्न होकर बैठ गए हैं। जूते बगल में पड़े थे। बताते हैं कि इससे पहले भी इन्हीं हरकतों के चलते पड़रिया तुला के पशु चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर सुभाष कुमार को निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा सोमदेव चौहान का कहना है कि अभी वीडियो नहीं देखा है, ऐसा कुछ है तो मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।