फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: नवरात्र के बाद मूर्तियों का विसर्जन, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 06:03 PM IST

लखीमपुर खीरी में चैत्र नवरात्र के समापन के बाद शनिवार को शहर में देवी मां की मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। संकटा देवी मंदिर में सजे माता के दरबार से मूर्तियों को पूरे विधि-विधान के साथ विदा किया गया। विसर्जन से पहले मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सराफा बाजार, सदर चौराहा, मेन रोड और इमली चौराहा होते हुए मेला रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए और गुलाल उड़ाकर उत्सव का माहौल बनाया। मेला रोड से वाहनों के माध्यम से मूर्तियों को शारदानगर नदी ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ उनका विसर्जन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें