फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में गणेश महोत्सव की धूम, जगह-जगह हुई मूर्ति स्थापना, गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे

लखीमपुर खीरी में गणेश महोत्सव की शुरुआत उत्साह और श्रद्धा के साथ हुई। शहर के सुभाष पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। बुधवार को पूजा-अर्चना और आरती के बाद आयोजक मृदुल रस्तोगी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव तीन सितंबर तक चलेगा। एक सितंबर को महा भंडारा और चार सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा। इस दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजक मंडल में विकास रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, रत्नाम गर्ग, अमन, अमन सोनी आदि शामिल रहे। रारापुर मंडी में भी गणेश जी की मूर्ति की स्थापना हुई। आयोजक अंशु शाह ने बताया कि युवा गणेश उत्सव एक सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन रात में झांकी का आयोजन होगा। कमेटी में दिनेश सोनी, अंशु शाह भोजवाल, दिलीप शाह, विपिन, रिशू शाह, गोलू, सतीश, गौतम, नीरज शाह, अनिल, आदर्श विश्कर्मा, राहुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, पंकज समेत कई लोग सक्रिय हैं। सर्व उत्थान सेवा संस्थान ने रामनगर में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की। इस मौके पर आरती और पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें