लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र का समदहा बंधा शारदा नदी के तेज बहाव से करीब छह मीटर फट गया, जिसके चलते नदी का पानी समदहा और नयापुरवा गांव में भरने से करीब पचास ग्रामीण बाढ़ में फंस गए। सूचना पर तहसीलदार फ्लड पीएसी के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को मोटरबोट से बाहर निकलवाया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में लाया गया है। उन्हें भोजन सहित स्वास्थ्य सेवा भी दी जा रही है।