आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में अनुसूचित जाति और आदिवासी संगठनों के भारत बंद के आह्वान का लखीमपुर खीरी जिले में असर नहीं दिखा। बुधवार को सुबह से ही शहर का बाजार खुला। बसपा और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रैली बाजार से भ्रमण कर कलक्ट्रेट पहुंची। लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।