लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में तैनात राजकीय हाथियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के तहत वर्तमान में 25 राजकीय हाथी में नर हाथियों के दांतों को काटा गया है। यह हाथी पर्यटन, गैंडा मॉनिटरिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन और मानसून के दौरान पेट्रोलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।