फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: हाईवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा, रोक लगाने को विभाग के पास नहीं है स्पष्ट गाइडलाइन

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को हुए हादसे की तरह लखीमपुर खीरी में भी कई बार ई रिक्शा हादसों का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद जिले के विभिन्न हाईवे पर ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ते देखे जा सकते हैं। यही हाल हाईवे पर दौड़ते ट्रैक्टर ट्रालियों का भी है। अभी दो दिन पहले ही मैगलगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में टकरा जाने से कार सवार तीन लोगों की जान चली गई थी। इन सब हादसों के बाद भी परिवहन विभाग इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके पीछे उनका कहना है कि ऐसे वाहन, चाहे वह ई रिक्शा हों या फिर ट्रैक्टर ट्राली, इनके हाईवे पर संचालन को रोकने के लिए शासन की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें