लखीमपुर खीरी में नगर पालिका और रामलीला कमेटी के विवाद के बीच दुकानदारों की मांग पर मेले की अवधि 10 से 12 दिन बढ़ाने का लिखित आदेश जारी किया गया है। पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। पालिका अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि इस अवधि में दुकानदारों को हटाया नहीं जाएगा। अब मेला मैदान में दुकानें लगाने का काम शुरू हो गया है।