फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी के 136 केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 06:03 PM IST

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 136 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर व जोन के लिए एक-एक सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति के साथ-साथ शासन के निर्देशानुसार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं जमा होने तक की समस्त प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व शौचालय का इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें