लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घाघी नाले पर बन रहे बंधा और निर्माणाधीन रपटा पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूर्ण किए जाएं, ताकि बाढ़ की स्थिति से पहले ही सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने बंधा निर्माण का विरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए।