लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जैसे मन की शुद्धता के लिए योग जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है। भाजपा के कार्यकर्ता बीएलओ के माध्यम से मदद कर ऐसे घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर करवा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो रही है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अपनी संभावित हार को नजदीक आते देखकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं।