मौनी अमावस्या पर लखीमपुर खीरी जिले की नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बुधवार सुबह छह बजे से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। मौनी अमावस्या के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भी भोलेनाथ के दर्शन-पूजन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।