लखीमपुर खीरी में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मुक्तिधाम रखरखाव के अभाव में बदहाली से जूझ रहे हैं। कहीं झाड़ियां उग आई हैं तो कहीं छतें लटक रही हैं और स्नानघर-शौचालय बंद हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जो भी मुक्तिधाम हैं, उनकी देखरेख समेत साफ-सफाई की व्यवस्था या तो संबंधित ग्राम पंचायतों या ब्लॉक व नगर पालिका स्तर से होती है। स्थितियों की समीक्षा समय-समय पर की जाती है। जहां भी दिक्कतें हैं, उनको दिखवाया जाएगा।