फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस नेताओं ने निकाला पैदल मार्च, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के विरोध में बुधवार को लखीमपुर खीरी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से स्टेडियम स्थित कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला, सरकार विरोधी नारे लगाए और बाद में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरकार आलोचना और सही सुझावों को दबाने का काम कर रही है। उसके विरोध में आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें