लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सहाबगंज रेहरिया में पढ़ने वाली छात्रा का शव बुधवार रात छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने शव नीचे उतारा। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर डीएम दुर्गाा शक्ति नागपाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले में किसान यूनियन के पदाधिकारी भी स्कूल पहुंचे। पदाधिकारियों ने छात्रा के पिता से बात की। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। छात्रा के पिता ने मामले की जांच और न्याय की मांग की है।