फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोरवेल में गिरा तेंदुआ... 10 घंटे तक चला रेस्क्यू, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखती रह गई टीम

लखीमपुर खीरी जनपद में धौरहरा रेंज में एक तेंदुआ बोरवेल में गिर गया, जिसे 10 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। सोमवार की देर रात 12 बजे बोरवेल के गड्ढे में सीढ़ी डालकर तेंदुए को निकाला गया। बाहर निकलते ही तेंदुआ छलांग लगाकर भाग गया। जेसीबी से रेस्क्यू कर रही टीम के सदस्य उसे देखते रह गए। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की धौरहरा रेंज के ईसानगर जंगल से भटककर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेंदुआ बालूपुरवा गांव जा पहुंचा। सड़क किनारे बनी झाड़ियों में छिपकर बैठ गया। उसी दौरान उसने ग्रामीण पुत्तीलाल पर हमला कर दिया। पुत्तीलाल के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आ गए और तेंदुए को खदेड़ दिया। जान बचाकर भागने के दौरान तेंदुआ गांव के पास ही बंद पड़े बोरवेल में जा गिरा। उसे बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम ने 10 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। तब जाकर सफलता किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें