भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।