लखीमपुर खीरी में करणी सेना के हवन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नौरंगाबाद के चंदेल लॉन में किया गया। मंच पर बैठे नेता भाषण दे रहे थे। इसी दौरान विधायक को थप्पड़ मारने वाले जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह पहुंचे तो उनके आते ही देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया के नारे लगने लगे। इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जैसे ही उनका स्वागत शेर कहकर किया गया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लोगों ने नारों को विधायक को चिढ़ाने की कोशिश बताया। कई लोगों ने इसे खुलेआम दबंगई का प्रतीक लिखा। वहीं कुछ इसे राजनीतिक प्रतिद्विंता बता रहे हैं।