फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बांकेगंज के बाद भीरा इलाके में विवाद, झंडा लगाने पर आमने-सामने आए दो पक्ष

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में मंगलवार को हुए बवाल के बाद अब भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में बुधवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाला नीला झंडा एक जगह पर लगा दिया। दूसरे पक्ष ने उस जगह को धर्मस्थल बताकर विरोध किया। इस पर विवाद खड़ा हो गया।जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही भीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया। उनसे बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें