फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में दो शावकों संग दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

Sat, 13 Jun 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के जोधापुरवा गांव में शनिवार को गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जोधापुरवा गांव निवासी विनोद मौर्य के गन्ने के खेत में सुबह ग्रामीणों ने मादा तेंदुआ को उसके दो शावकों के साथ देखा। खेत में तेंदुआ होने की खबर गांव में फैलते ही आसपास के लोग खेत की ओर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर मादा तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के घने खेत में छिप गई।

अपील: अकेले खेतों पर न जाएं ग्रामीण 
सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को खेत के पास न जाने की हिदायत दी। वन कर्मियों ने बताया कि शावकों के साथ होने के कारण मादा तेंदुआ अधिक आक्रामक हो सकती है, इसलिए लोग अकेले खेतों में जाने से बचें और बच्चों को भी खेतों की ओर न भेजें।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहा है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की हलचल या तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। तेंदुआ और उसके शावकों की मौजूदगी से गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें