सेवरही के न्यू पाल सब्जी मंडी मे कुछ लोगों द्वारा शनिवार को एक टेम्पों चालक के साथ व्यापारियों से की गयी मारपीट से आक्रोशित सब्जी व्यापारियों ने हंगामा करते हुए धरना दिया और दोषी लोगों के गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर और कार्रवाई किए जाने का आश्वसन देकर धरने को खत्म करा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि दोषी लोगों की गिरफ्तारी नही होती है तो रविवार को पुनः धरना देने के लिए बाध्य होंगे।