मंगलवार की सुबह केंद्रीय पर्यटन एंव संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत सांसद विजय दूबे, आरपीएन सिंह समेत अन्य लोगों ने कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी भव्य व स्वर्ण आभायुक्त प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। बौद्ध भिक्षुओं की अगुवाई में प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। संस्कृति विभाग की जमीन, रामाधार स्तूप स्थित लाइट एंड साउंड सिस्टम का किया निरीक्षण किया।