फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंडों पर केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण हुआ

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत सभागार सहित विकास खण्ड स्तर पर बजट का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पूरे बजट भाषण को सुना और बजट की विशेषताओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है जो नीति में निरंतरता और अनुभव को दर्शाता है। भाजपाइयों ने मजबूती के साथ कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखेगा और 2047 विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें