कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा (धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस) श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महापरिनिर्वाण मंदिर में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना, चीवर अर्पण और सूत्र पाठ कर विश्व शांति की कामना की।