निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के विभिन्न बूथों पर सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे। उनके द्वारा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम बढ़ाने, हटाने और नाम का संशोधन का कार्य सहित मैपिंग का कार्य ऑनलाइन किया गया। इसमें वे मतदाता भी अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका नामअनुपस्थित रहने के कारण मसौदा सूची से बाहर हो गए हैं। अगला अभियान 31 जनवरी और 1 फरवरी को होना है। विशेष पुनरीक्षण अभियान का यह कार्यक्रम 06 फरवरी तक चलेगा