पडरौना क्षेत्र के डुमरभार गांव में रविवार को सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन की तरफ से जागरूता गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को आरटीआई कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सम्पूर्णनानंद गांधी ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र की रीढ़ है, जो आम नागरिक को सशक्त बनाता है। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरटीआई का उपयोग आवश्यक है। अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी हथियार है, जिसका सही उपयोग जनता को आगे बढ़ा सकता है।