तमकुहीराज थाना क्षेत्र निवासी करनपट्टी सुदर्शन गुप्ता की विवाहिता बेटी अपने अपने पति व नौ माह की बेटी केशवी के साथ अपने छोटे भाई के शादी में शामिल होने आई थी। सोमवार क़ो बारात जाने की तैयारी हो रही थी कि इसी दौरान नौ माह की केशवी अचानक गायब हो गई। काफ़ी देर तक खोजबीन के बाद भी ज़ब बच्ची नहीं मिली तो देर शाम तमकुहीराज पुलिस क़ो बेटी के गायब होने की सूचना दी। काफ़ी देर तक खोजबीन के बाद भी ज़ब बच्ची नहीं मिली तो देर शाम तमकुहीराज पुलिस क़ो बेटी के गायब होने की सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने सुदर्शन गुप्ता के भतीजे के छत पर लगे पानी की टंकी में बच्ची का शव तैरता देख पुलिस क़ो सूचना दी।