जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में विगत माह से अच्छा प्रदर्शन हुआ है, फिर भी जनपद की रैंकिंग बहुत ही खराब है, इस में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण में स्थलीय निरीक्षण कर पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाई जा सके।