जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को बांसी नदी के पुनरोद्धार के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक दौरान बांसी नदी के कुल लंबाई 114 किमी एवं 0 से 60 किमी का क्षेत्र सिंचाई खंड 2 तथा 60 से 114 किमी का क्षेत्र बाढ़ खंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टर में विभाजित कर जीर्णोद्धार हेतु बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक दौरान बांसी नदी का ड्रोन कैमरे से लिए गए वीडियो का अवलोकन किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भगवान श्रीराम से जुड़ी बांसी और महात्मा बुद्ध से जुड़ी हिरण्यवती जिले की धार्मिक नदियां हैं। इनके संरक्षण के लिए एक जिला एक नदी योजना में चयन किया गया है। इन दोनों नदियों में वर्ष भर जलप्रवाह बना रहे इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।