क्षेत्र के न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले मे 45 मरीजों का इलाज किया गया।जिसमें त्वचा रोग के सबसे अधिक 12 मरीज आए थे। इस दौरान चिकित्साप्रभारी डा संतोष कुमार नायक ने बताया कि ठंड के मौसम मे नमी होने से त्वचा सूख जाती हैं,जिससे खुजली हो जाती है। लालाछपरा के हरिहर मौर्य 55 वर्ष, हरेंद्र मौर्य 58 वर्ष, दीउलिहा के मनोहर सिंह 45वर्ष, गडुलहा के सुरेंद्र गुप्ता 42वर्ष को मधुमेह की शिकायत थी। भटवलिया के रिंकी वर्मा, 8वर्ष, मोहन यादव 10वर्ष, प्रवीण कुमार 5 वर्ष को खुजली की शिकायत थी।